गया संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
मानवाधिकार से जुड़े लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल), जिसके संस्थापक लोकनायक जयप्रकाश नारायण थे।गया जी जिला इकाई की बैठक आगामी दिनांक 28 .6. 2026 दिन रविवार को स्थान जीवन संगम गया जी ( बोधगया) में 12 बजे दिन से आयोजित है। इस बड़े महत्वपूर्ण बैठक के प्रमुख मुद्दा दो हैं : 1. नई सदस्यता अभियान और नवीनीकरण तथा 2. सांगठनिक सुदृढ़ीकरण एवं जिला इकाई की सक्रियता पर विचार। इस ऐतिहासिक बैठक में उपस्थित होने के लिए पीयूसीएल के आप तमाम सदस्यों,मानवाधिकार तथा नागरिक स्वतंत्रता के हमदर्दों व शागिर्दों को पीयूसीएल जिला गया जी इकाई की ओर से सादर अभिनंदन समेतआमंत्रत हैं। निश्चित समय व जुटान स्थल पर पहुंच कर इस बैठक को सफल बनाए।
निवेदन : – उपेंद्र सिंह पीयूसीएल के जिला अध्यक्ष, गया जी जिला कार्यकारी अध्यक्ष फादर एंटो, मिथिलेश निराला, रीता कुमारी व जिला सचिव वेदप्रकाश आदि।

