ग्रामीण इलाकों में सड़क की स्थिति जर्जर


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत अम्बा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। कुछ पक्की सड़क तो जगह जगह गढ़ा में तब्दील हो गया है और कुछ सड़कों का स्तीत्व ही समाप्त हो चला है। जानकारी के अनुसार हथबोर – सोनवर्षा पथ जो आज से महज तीन-चार वर्ष पूर्व पक्कीकरण हुआ था लेकिन इतना कम समय में इस पथ का पक्की सड़क होने का एहसास नहीं हो रहा है। सड़क पर न गीट्टी बचा है और नहीं पीच देखने से पता चल रहा है कि इस पथ का कभी पक्कीकरण हुआ ही नहीं है, इसी तरह जगई फाल से परता बांध तक आज के लगभग तीन-चार बर्ष पूर्व पक्की सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन अभी इस पथ का स्थिति बद से बद्तर बना हुआ है। पथ पर जगह-जगह गड्ढे बन गया है। फलस्वरूप ग्रामीणों को इन पथो से यात्रा करना गंभीर समस्या बन गया है। ग्रामीणों को मानें तो जहां अधिकारियों के उपेक्षा का शिकार होकर यह पथ अपनी दुर्दशा पर आठ आठ आंसू बहा रहा है वहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इस पथ को नजरंदाज किया जा रहा है।