मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

मदनपुर ( औरंगाबाद ) सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


मदनपुर थाना परिसर में मुहर्रम का त्यौहार परंपरागत शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनानें हेतु शांति समिति की बैठक आज गुरुबार को अपराह्न 4:00 बजे सेआहुत की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मदनपुर अकबर हुसैन नें की तथा संचालन मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार नें किया। थानाध्यक्ष नें उपस्थित जन समुदाय को अपनें संवोधन में कहा कि मुहर्रम का सारा कार्यक्रम तय मानकों के अनुसार किये जायें । जुलुस निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाय जिसकी अनुमति प्रशासन द्वारा दी गयी हो । मैं जब से मदनपुर में कार्यरत हूँ, यहाँ का आपसी भाईचारा बेमिशाल रहा है । दोनों समाज के लोग एक दुसरे के पर्व – त्यौहार में काफी सहयोग करते रहे हैं। तो वहीं अंचलाधिकारी अकबर हुसैन में कहा कि – मुहर्रम का त्यौहार पुरानी यादों को ताजा करनें का है । इस्लाम जींदा होता है, कर्बला के बाद ही । वास्तव में इस्लाम शांति और अमन का पैगाम देनें वाला है । हम ऐसा कोई भी व्यावहार नहीं करेंगें जो किसी दुसरे को बुरा लगे। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद् के नवीन पाठक, ज्ञानदत पांडेय, मोती लाल राय, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल्ल सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, जदयु प्रखंड़ अध्यक्ष लव कुमार सिंह, राजद नेता रवीन्द्र यादव, लंबु यादव, सरफराज आलम उर्फ बाबू, पंचायत समिति प्रतिनिधि कल्लु अंसारी, गुडडू मियाँ, सुलु अंसारी, शमशेर सिंद, राकेश सिंह, सहीत सैंकड़ो लोग शामिल हुए ।