राम के रामत्व को आत्मसात करना ही संगठन का ध्येय वाक्य है : जितेन्द्र सिंह

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद ( अरुण नगर ) के पृथ्वीराज चैरिटेबुल ट्रस्ट के सभागार में विश्व हिन्दू परिषद् की एक बैठक जिला सह मंत्री नवीन कुमार पाठक की अध्यक्षता में आहुत की गयी । उक्त बैठक का मुख्य एजेंड़ा नये एवं पुरानें कार्यकर्ता को एक साथ लाकर संगठन को मजबुत बनाना था। बैठक में संगठन सूत्र पर प्रकाश डालते हुए आजीवन हित चिंतक सह पूर्व बजरंग दल प्रमुख हिन्दू रत्न से भारत मण्डपम् दिल्ली में सम्मानित जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ उर्फ भैया जी नें कहा कि – ” राम हमारे आदर्श हैं । राम के रामत्व को अपनाकर ही संगठन को मजबुती प्रदान की जा सकती है । जिस प्रकार प्रभु श्रीराम नें जव गया जी में अपनें पिता का पिण्डदान किया था तो उसी समय गिद्धराज जटायु का भी साथ -साथ ही पिण्ड़दान किया । यह बताता है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का जव हम आत्मसात करेंगे, तो संगठन को मजबुती मिलेगी । वहीं प्रांत गौरक्षा प्रमुख जयनंदन पांड़ेय नें कहा कि गाय हमारी संस्कृति की मूलाधार है। गौवंश की रक्षा राष्ट्र रक्षा के समान है। धर्म प्रसार के जिला प्रमुख राम पुकार सिंह ‘ हरिओम ‘ नें कहा कि घर्मान्तरण, राष्ट्रान्तरण है। लभ जिहाद, भूमि जेहाद, थुक जेहाद, शोसल मिड़िया जेहाद का डटकर मुकाबला करनें हेतु हर सनातनी बंधु को आगे आना होगा। बेटी सनातन की पगड़ी होती है, इनपर गंदी निगाह नहीं पड़े, इसे प्रमुखता से ध्यान देना होगा। जिला मुखिया संघ अध्यक्ष खैरा -बिंद पंचायत के मुखिया सुजीत सिंह नें कहा कि नंदी की रक्षा करना ही गौवंश का असली संवर्द्धन है। व्यापक स्तर पर गौशाला खोलकर गौवंश की सुरक्षा एवं संवर्द्धन किया जाना चाहिए । हिन्दू वाहिनी के प्रांत प्रमुख ज्ञानदत पांड़ेय नें कहा कि अब समय बदल चुका है । हम एक रहेंगें तो सेफ रहेंगे । हम बँटेगें तो कटेंगे । यह 2026 का भारत है । शताब्दी वर्ष में इतिहास लिखनें का काल खंड आ चुका है।कथाबाचक विकाश तिवारी उर्फ विष्णु प्रिय नें कहा कि समय का महत्व संगठन के लिए जरूरी होता है। वहीं गौशाला प्रमुख संत प्रसाद नें कहा कि संगठन की मजबुती हेतु मेरे द्वारा प्रखंड़ स्तरीय प्रवास किये जायेंगे । तो वहीं प्रांत समरसता प्रमुख रंजीत शर्मा नें कहा कि जातियों में बँटे सनातनी को एक मंच पर लाकर ही संगठन को मजबुत किया जा सकता है। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की बहनें, राम विकास कुमार, विकास बादल, मोती लाल राय, दिलीप गुप्ता, देवनारायण प्रजापति, सुनील सिंह, गोपाल सिंह, संजय योगी, सुदेश्वर कुमार, राजेश सिंह (पूर्व बजरंग दल संयोजक ) सहित सैंकड़ो की संख्या में राष्ट्र भक्त उपस्थित थें।