सैनिकों के परिजनों को भी विधिक सहायता, उंथु में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

औरंगाबाद : अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के बैनर तले
प्राथमिक विद्यालय उंथु फेसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता गोविंद कुमार सिंह ने किया और संचालन पारा विधिक स्वयं सेवक विनय कुमार ने किया, पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि इस क्रार्यकम में पहली बार जिलेवासियों को बताया गया है कि सैनिकों के परिजनों के लिए वीर परिवार सहायता योजना 2025 काफी लाभप्रद है जिसके तहत भारतीय सेना,अध्य सैनिक बलों के जवानों पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को


मुफ्त और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान की जाती है,इस योजना के समर्थन में इस योजना के लाभ के योग्य लोगों के लिए कानूनी सहायता और कार्यवाही के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाई गई है ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें,इस अवसर पर मुखिया वृजमोहन यादव,गुडु यादव, हीरा यादव, उदय कुमार सिंह, पप्पू कुमार, मालती देवी,पुनम देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे और उपस्थित लोगों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम की सराहना किया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने आगे बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के सचिव न्यायधीश तान्या पटेल के निदेश पर 14 जून को प्राथमिक विद्यालय हज़ारी कर्मा,21 जून को उर्दू विद्यालय काजी कर्मा चक्र जम्होर और 28 जून को उच्च विद्यालय बेलसारा देव में विभिन्न विषयों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।