पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्षों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। सभी पुलिस अधिकारी पटना से एक दिवसीय सरकारी प्रशिक्षण पूरा कर वापस अपने जिले लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जोरदार तरीके से जा टकराई। घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक है। फिलहाल, जांच जारी है।
