पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार विधान परिषद चुनाव और उप चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। गुरुवार को नाम वापस लेने की अवधि खत्म होने के बाद सभी को विजयी घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर, आर एल एम चीफ उपेंद्र कुशवाहा के बेटे एवं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश MLC बनने से चूक गए। उन्हें एनडीए ने प्रत्याशी नहीं बनाया था।
