भीषण गर्मी में बिजली ग्रीड भी दे रहा जवाब, 140 एमपीअर के जगह 190-95 तक हो रहा खर्च


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


इन दिनों आसमान से गर्मी नहीं बल्कि आग के सोला बरस रहा है। प्रचंड गर्मी का असर है कि सुबह 8-9 बजे तक लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सड़क से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसरा रहता है।भीषण गर्मी में जान बचाने के लिए एक मात्र सहारा बीजली बचा है लेकिन बीजली ग्रीड का हालत भी बद से बद्तर बना हुआ है। जर्जर विद्युत खंभे और तार का आलम यह है कि थोड़ा सा भी हवा चलने पर विद्युत आपूर्ति ठप हो जाया करता है कारण कि जर्जर विद्युत खंभे और तार गीर कर धराशायी हो जाता है और विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इसे सुधारने में लगे रहते हैं। नतीजा यह है कि बिजली आपूर्ति ठप होने और उपर से भीषण गर्मी लोगों को जीना तबाह कर दिया है। इस संबंध में हरद्ता बिजली ग्रिड में पदस्थापित कनीय अभियंता बताते हैं कि पहले के अपेक्षा बिजली का खपत बढ़ा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि पहले 140 एमपीअर बिजली में काम चल जाता था लेकिन अभी 190-95एमपीअर बिजली का खपत हो रहा है। कनीय अभियंता को मानें यह जाहिर होता है कि गर्मी शुरू होने के पूर्व यदि सरकार व विभाग सचेष्ट रहता और गर्मी से निपटने का तैयारी होता तो शायद यह स्थिति नहीं होता।