नवादा – तिलैया रेल खंड के बीच मेगा ब्लॉक, गया – हावड़ा ट्रेन भी पटना होकर चलेगी

नवादा: डीके अकेला की रिपोर्ट


नवादा जिले के दैनिक रेल यात्रियों के लिए काफी संकटपूर्ण मुश्किल भरा आज एक काला दिन साबित होगा। गया- किऊल रेल खंड के अंतर्गत नवादा और तिलैया के बीच आज पूरे दिनभर रेल का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। इसका असर सिर्फ़ नवादा एवं तिलैया के बीच नहीं होगा,बल्कि गया जी से किऊल तक रेल का परिचालन बुरी तरह अस्त व्यस्त और बाधित रहेगा। ज्ञात हो कि किऊल व गया जी रेल खंड की 4 ट्रेनों को तो कैंसिल भी कर दिया गया है। जबकि इच्छा ट्रेनिंग रास्ता बदल कर चलेंगी। दिल्ली के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी आज शेखपुरा की जगह गया जी से ही खुलेगी। यह मुश्किलात सुबह 9 दिन से शुरू हो गया। गया हावड़ा एक्सप्रेस को तिलैया छोड़ने के बाद रेलवे लाइन पूरी तरह बाधित व बंद हो जाएगी। इसी तरह गया कामख्या एक्सप्रेस भी पटना होकर ही गुवाहाटी लौटेगी। इसके बाद दिनभर कोई भी ट्रेन आज नहीं चलेगी। पूरे 8 घंटा का यह मेगा ब्लॉक होगा। शाम के बाद गरीब एक या दो ट्रेन रात में चलेगी। गया हावड़ा एक्सप्रेस लौटते समय गया हावड़ा एक्सप्रेस बनकर लौटती है, मगर आज नवादा नवादा के रास्ते नहीं लौटेगी, बल्कि गया जी से पटना के रास्ते हावड़ा जायेगी। दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी किऊल से पटना के रास्ते दिल्ली और दौराई तक जायेगी। इसी तरह जमालपुर -गया पैसेंजर समेत कुछ अन्य ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। यह बिल्कुल साफ है 9 बजे दिन से बंद हो जाएगा, जो रात में ही खुलेगा। रेल यातायात निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि 9 जून को नवादा तथा तिलैया के बीच 08 घंटे का ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। दरअसल नवादा और तिलैया रेलवे स्टेशन के बीच चातर रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरपास बनाया जाना है। इसी को लेकर आज 8 घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। 9 जून को रेल ट्रैक के नीचे बॉक्स लगाए जाएंगे।