पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में वर्षा से कानून का राज और सुशासन की सरकार चल रही है। आप मानें या न माने लेकिन एनडीए कुनबा का दावा तो है बिहार सरकार का भी दावा है। इस बीच जहां प्रदेश में करोड़ों का टेंडर घोटाला और मनी लांड्रिंग का मामला सभी को चौंका दिया है वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के अगाध संपत्ति पर भी विपक्ष हमला बोला है। अनेकों प्रकार के करोड़ों का संपत्ति और दो मंहगी गाड़ी का मामला तुल पकड़े हुए है।जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे तो जीरो टॉलरेंस का बात करते नहीं थकते थे और अभी के मुख्यमंत्री भी जीरो टॉलरेंस का दावा कर रहे हैं। लेकिन क्या सरकार यह बतायेगी कि निशांत कुमार के पास आखिर अगाध संपत्ति कहां से और कैसे प्राप्त हुआ है? निशांत कुमार ने एम एल सी चुनाव में जो हलफनामा दाखिल किये है उससे यह जाहिर होता है कि निशांत कुमार का आखिरी इतना अगाध संपत्ति का श्रोत क्या है?