नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले के अंतर्गत नवादा रेलवे पार्किंग एरिया में की गई सुरक्षा हेतु उत्तर और दक्षिण की ओर लेनदेन के आधार पर अवैध गैर कानूनी खोले गए निजी रास्ता को अविलंब बंद करने के लिए लिखित आवेदन पत्र संबंधित अधिकारियों को रेल्वे पार्किंग ठिकेदार द्वारा समर्पित किया गया है। इस पत्र में बताया गया है कि मैं नवादा रेलवे स्टेशन के अग्र भाग में


अवस्थित पार्किंग स्थल का आपके कार्यालय के पत्रांक रेलवे विभाग के शून्य दिनांक 20.05.2026 द्वारा निर्गत वर्क ऑडर का आबंटित ठीकेदार हूं। ज्ञातव्य हो कि सर कारी नियमानुसार बहुत से दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन आम जनता का लगा रहता है। इसकी देख रेख व सुरक्षा की समुचित सम्पूर्ण जवाबदेही पार्किंग ठिकेदार होने के नाते हमारी है। लेकिन, बेहद दुःख के साथ सूचित कहना पड़ रहा है कि नवादा रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल के उतर दो अवैध रास्ता तथा दक्षिण में भी दो अवैध रास्ता बना लेनदेन के आधार पर बनवाया गया है,जो कभो भी खतरे से खाली नहीं है।
इतना ही नहीं बल्कि प्लेटफार्म न.2 की ओर भी दक्षिण जिसके पूरब भी अवैध रास्ता बना हुआ है। रास्ते में लगी वाहन की चोरी दिन व रात में किसी समय हो सकती है। इसे यथाशीघ्र बंद करने के लिए स्थानीय सीटीआई अरुण कुमार को अनेकों बार साग्रह अनुरोध किया। लेकिन, मेरे मार्मिक अपील को बराबर घेराव बंदी कराने वाले असली जवाबदेह सीटीआई अरुण कुमार ने जानबूझ कर मेरी और दैनिक रेल यात्रियों की मूलभूत जरूरी बुनियादी सुविधाओं को नजर अंदाज कर दिया है। परिणाम स्वरूप आज तक श्री मान द्वारा आबंटित नवादा पार्किंग एरिया पूर्णरूपेण असुरक्षित है। इसके कारण यहाँ किसी भी समय आम जनता का रेलवे एरिया स्टेशन पार्किंग एरिया में खड़ी की गई वाहन की चोरी आसानी से हो सकती है। साथ ही अनैतिक कार्य करने वाले असमाजिक तत्वों रेलवे विभाग के संपति या रेल यात्रियों के समानों को क्षतिग्रस्त की जा सकती है।
रेलवे पार्किंग ठिकेदार और रेलवे यात्रियों ने रेलवे के संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन पत्र देकर नवादा रेलवे स्टेशन में आवंटित पार्किंग एरिया को अतिशीघ्र पक्की दीवार देकर घेराबंदी करने की गुहार लगाई है ताकि भविष्य में नवादा रेलवे स्टेशन पार्किंग एरिया हमेशा अपराध मुक्त रह सके। अन्यथा घेराबंदी के पूर्व वाहन चोरी और रेलवे स्टेशन परिसर में घटित तमाम घटनाओं और अप्रिय हादसों की सम्पूर्ण जवाबदेही सीटीआई अरूण कुमार और रेल प्रशासन के संबंधित अधिकारियों की ही होगी। यह जानकारी नवादा रेलवे स्टेशन पार्किंग ठिकेदार पीयूष कुमार द्वारा दी गई है।
रेलवे स्टेशन पार्किंग ठिकेदार पीयूष कुमार ने बताया कि इस संवेदनशील मामले को लेकर आवश्यक विधि सम्मत जरूरी समसामयिक कारवाई के लिए निम्न अधिकारियों के पास सत्य प्रतिलिपि प्रेषित किया जा चुका है। रेलवे विभाग के चाटुकार एवं भ्रष्ट अधिकारी की ये घृणित काली करतूतें है। इस संगीन संवेदनशील रहस्यमय मामले को लेकर किसी भी समय जबर्दस्त विस्फोटक घटना घटने की संभावना से कभी इंकार नहीं किया जा सकता है। सूचनार्थ
प्रेषित सत्य प्रतिलिपि : -1. जीआरपी थानाध्यक्ष, नवादा,
- स्टेशन अधीक्षक,नवादा,
- सीटीआई अरूण कुमार,
- 4. रेल महाप्रबंधक, हाजीपुर जोन ,
- सहायक अभियंता, रेलवे स्टेशन, नवादा
- रेत मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली।

