मदनपुर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने पर्यावरण रक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान, आयोजित किया संगोष्ठी

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद, मदनपुर के खिरियावां मोड स्थित छत्रपति शिवाजी नगर में फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र में बहनों ने वृहद स्तर पर आयोजित किया पर्यावरण संगोष्ठी। उपस्थित बुद्धिजीवी तथा समाज सेवियों ने पर्यावरण रक्षा पर विस्तार पूर्वक अपने विचारों को रखा।
मदनपुर फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने गौ वंश तथा

पेड़ पौधा को पर्यावरण रक्षा का सर्वाधार बताते हुय कहा कि भारत के जिस कालखंड में गौ वंश पालना की महत्ता को समझा जाता था तब भारत का जन मन विश्व विजयी करने का सामर्थ्य रखता था।लोग निरापद जीवन जीते थे। क्योंकि गाय के सांस से ऐसे तरंग उत्सर्जित होते है जिसमें विषाणु का शमन होता है। तथा जीवन दायिनी प्राणवायु का संचार होता है। वायु प्रदूषण का शमन करने के समस्त तत्त्व गौ माता के रोम रोम में व्याप्त है। साथ ही जीवन दायिनी पौधा का रोपण भी विषाक्त वायु को शुद्ध करने का एक बड़ा प्रयोगशाला है। जीवन रक्षक पौधा प्रचुर मात्रा में ऑक्सीज़न उत्सर्जन करते है। निम, बरगद, पीपल जैसे वृक्ष हमारे जीवन के लिय संजीवनी है। बंजर भूमि पर हरित क्रांति का वायुमंडल बना कर विषाक्त वायु को शुद्ध करने का याज्ञिक अनुष्ठान को सम्पन्न कर सकेंगे। फाउंडेशन की बहनों ने एक व्यक्ति पांच वृक्ष लगाने का सामूहिक संकल्प कराया। संगोष्ठी में परिषद् के जिला सह मंत्री नवीन पाठक, धर्म प्रसार के जिला प्रमुख राम पुकार सिंह , एकल अभियान मदनपुर संच के संरक्षक सुनील कुमार सिंह, विश्व हिंदू परिषद् के प्रखंड के मंत्री कृष्ण रजक, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन मदनपुर के सचिव मिथिलेश कुमार , एकल अभियान मदनपुर संच के प्रशिक्षक प्रदुमन कुमार सहित अनेक समाजसेवी तथा समाजसेविका उपस्थित थे। कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में भी पर्यावरण जागरूकता अभियान के साथ सामूहिक पौधा रोपण का अभियान चलाया गया। अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पौधा लगा कर वृक्षारोपण अभियान को प्रारंभ किया। मौके पर कंप्यूटर कोऑर्डिनेटर मंजिश कुमार सिंह, अतिथि प्रशिक्षक कन्हाई यादव, समाजसेवी दिलीप कुमार सहित दर्जनों की संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।