प्रधानमंत्री आवास योजना में मनमानी एवं भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, तैय होगा जवाबदेही


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे कार्य अभी फाइनल नहीं हुआ है। सर्वे सूची बनाने में धांधली और मनमानी का जानकारी मुझे भी प्राप्त हो रहा है। उक्त बातें जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) के निदेशक ने खबर सुप्रभात से बातचीत के क्रम में कहे।निदेशक ने आगे बताते हुए कहे कि सर्वे सूची का अवलोकन आवास पर्यवेक्षक करेंगे तब प्रखंड विकास पदाधिकारी करेंगे उसके बाद जिला ग्रामीण विकास अभिकरण DRDAद्वारा किया जायेगा। तीनों स्तर के बाद पंचायतों में आम सभा से सूची का फाइनल किया जायेगा। बावजूद यदि किसी भी स्तर से सूची निर्माण में धांधली और मनमानी का शिक़ायत मिलने पर संबंधित लोगों में जिम्मेवार कौन हैं यह जांच किया जायेगा। जांचोपरांत जो लोग दोषी पाये जायेंगे उनके विरुद्ध सख़्त कारवाई सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने जिला वासियों को अस्वस्त किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में बिचौलिए लोग भिन्न भिन्न तरह का अफवाह फैला कर गरीबों को ठगने का कार्य कर रहे हैं इस लिए विचौलिय लोगों पर भरोसा नहीं करें।