पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को एक बार फिर उनका सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है। सम्राट सरकार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया है। लालू परिवार लगभग 2 दशकों से यहां रह रहा है। भवन निर्माण विभाग पहले भी आवास खाली करने का नोटिस भेज चुका है। पूर्व सीएम नीतीश ने उन्हें 39 हार्डिंग रोड पर नया बंगला आवंटित किया था, जिसमें परिवार अभी तक शिफ्ट नहीं हुआ है।
