वरीय अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा का आयोजन

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद और जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में एक शोक सभा आयोजित कर दो मिनट मौन रखकर वरीय अधिवक्ता, पूर्व स्पेशल पीपी, पूर्व जिला विधिज्ञ संघ सचिव रविन्द्र कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में शोक सभा का अध्यक्षता प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार ने किया इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के अधिकांश न्यायधीश उपस्थित थे,जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में शोक सभा की अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय और संचालन महासचिव जगनरायण सिंह ने किया और कहा कि रविन्द्र बाबू मृदुभाषी, व्यवहार कुशल, सादगी पसंद विधि व्यवसाय में अपना 57 वर्षों का योगदान दिया है मर्महात सभी अधिवक्तागण आज़ अपने आप को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे , अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि इस अवसर पर पुर्व लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अधिकांश अधिवक्तागण उपस्थित थे,आज अधिवक्तागण के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण कोर्ट कार्य प्रभावित हुए और पक्षकारों और गवाहों को वापस लोटना पड़ा।