नबीनगर ( औरंगाबाद ) संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
जिले के नबीनगर प्रखंड के दक्षिणी इलाकों में इन दिनों पेयजल संकट का मार ग्रामीण झेल रहे हैं। इन क्षेत्रों में अधिकांश गांव पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के प्रति असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों को मानें तो नल-जल योजना का हाल यह है कि कहीं मामूली तकनीकी खराबी तो कहीं पाइप लीकेज का शिक़ायत है। सरकारी चपाकल का मरम्मत समय से नहीं होने का भी खमियाजा ग्रामीण झेल रहे हैं। कहीं नल जल योजना व गांवों में लगे चपाकल सही भी है तो जल स्तर नीचे चले जाने के कारण पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं दे रहा है।साधन संपन्न लोग तो अपने घरों में समरशेबल लगा कर पेयजल समस्या से छुटकारा पाने का ब्यवस्था कर चुके हैं। लेकिन बिजली का अघोषित कटौती से इन्हें भी परेशानी बढ़ा हुआ है और पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रहा है।


