नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों और खासकर नवादा नगर क्षेत्र के अंसार नगर में अल्पसंख्यकों की ओर से भारी सुरक्षा के बीच ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय त्योहारों में बेशुमार बक़रीद के सुअवसर पर लाखों अल्लाह के श्रद्धालुओं और भक्तों की ओर से इबादत व नमाज़ अदा की गई। भाईचारे


का अनोखा अद्भुत नजारा देखने प्रत्यक्ष सुअवसर मिला।
बच्चे से लेकर बूढों तक ने एक दूसरे को गले लगाकर दिल की गहराई से अनंत अभिवादन एवं सलाम बंदगी के साथ ही जिले वासियों के लिए स्थायी अमन चैन की खुदा से दुहाई मांगी है। काफी धूमधाम से उत्साहपूर्वक शानदार तरीके से सफल ढंग से मनाया गया । लाखों आस्थावान लोगों की सक्रियाता के साथ ही जहां जबर्दस्त भागीदारी लोगों की थी। काफी उत्साहवर्धक और बहुत प्रेरणादायक रहा है, नवादा जिले में बकरीद त्योहार। सम्पूर्ण नवादा में शांतिपूर्ण एवं जनतांत्रिक तरीके से भाईचारे, आपसी बंधुत्व बरकरार रखते हुए मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ते रहने के लिए सदा समर्पित रहे।

