जिलाधिकारी को पत्र लिखकर लगाया गुहार, उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा प्रखंड के परता नावाडीह निवासी साबाना प्रवीण पति गुलाम सरवर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु कराये जा रहा सर्वे में भारी अनियमितता और मनमानी करने का आरोप लगाई है। साबाना प्रवीण ने पत्र का प्रति उप विकास आयुक्त व जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) के निदेशक को भी भेजा है। पत्र में उल्लेख है कि प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु लाभुकों का सूची में नाम वैसे लोगों को ज्यादा जोड़ा जा रहा है जो साधन संपन्न और सक्षम व्यक्ति हैं। लेकिन जो लोग अत्यंत गरीब व असहाय ग्रामीण हैं वैसे लोगों को सर्वे सूची में शामिल नहीं किया जा रहा है। सर्वे सूची में शामिल करने के लिए खुलेआम पैसे का उगाही हो रहा है। जो गरीब किसी तरह पैसा रिश्वत के रूप में भुक्तान कर रहा है उसे तो सूची में शामिल किया जा रहा है लेकिन जो लोग रिश्वत देने में सक्षम नहीं हैं वैसे लोगों का नाम सर्वे सूची में शामिल नहीं किया जा रहा है। साबाना ने पत्र में उल्लेख किया है कि वार्ड नंबर 4के वार्ड सदस्य के सभी परिजनों का नाम सर्वे सूची में शामिल किया गया है जबकि वे पैक्स के माध्यम से धान गेहूं का बिक्री करते हैं तथा उन्हें ट्रैक्टर भी है और अंदर में पक्का मकान भी है। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने के लिए फर्जीवाड़ा और मनमानी कर रहे हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 6 के वार्ड सदस्य भी सक्षम होते हुए भी प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे सूची में नाम शामिल करा चुके हैं। लेकिन जब मुझसे तीन हजार रुपए रिश्वत मांगा गया और मैं देने में सक्षम नहीं हुआ तो मेरा नाम सर्वे सूची में शामिल नहीं किया गया है।