सौतेली मां और पिता ने किया बेटे की हत्या

गोह ( औरंगाबाद ) संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

  गोह प्रखंड के उपहारा गांव से एक हृदय विदारक घटना का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक पिता ने अपने ही 13 वर्षीय बेटे की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने और शव को नदी किनारे दफना कर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । पुलिस ने मामले में  पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है और सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।