जन समाधान पार्टी ने लिखा नीतीश को पत्र


गया संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


बिहार सरकार के पूर्व राज्यमंत्री रामेश्वर प्रसाद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सदस्य नीतीश कुमार को पत्र लिखकर साधुवाद दिया है। पूर्व मंत्री ने पत्र में लिखा है कि आपके मुख्यमंत्री रहते बिहार में विकास और सुशासन क़ायम था। इसके लिए बिहार वासियों को हमेशा याद रहेगा साथ ही आप का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 1933में स्थापित त्रिवेणी संघ (कोयरी, कुर्मी,अहिर जाती का सामाजिक संगठन) को बड़ा बल मिला है।