औरंगाबाद:अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला उपभोक्ता अदालत में जिला उपभोक्ता अदालत के सदस्य बद्रीनारायण सिंह ने एक वाद के सुनवाई के दौरान वाद सूचक सुनील कुमार जगतपुर बारूण को बजाज एलियान्ज जेनरल इंश्योरेंस कंपनी का 438917 का चेक सौंपा इस अवसर पर अधिवक्ता जगनरायण सिंह उपस्थित थे अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि वाद सूचक का ट्रेक्टर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा 39 एचपी का पॉलिसी बजाज एलियान्ज जेनरल इंश्योरेंस कम्पनी से 24/06/16 से 23/06/17 तक था इसी बीच 19/05/17 को घर के सामने से ट्रेक्टर चोरी हो गया जिसका प्राथमिकी अज्ञात लोगों पर बारूण थाना कांड संख्या -85/17 दर्ज कराई गई थी,बीमा कम्पनी बीमा राशि 4 लाख देने में काफी विलम्ब कर आनाकानी कर रही थी तो वाद सुचक ने
वकालतन नोटिस भेज कर वाद दायर किया था और आज 438917,का चेक प्राप्त कर काफी प्रसन्न होकर घर लोटा,

