अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र में बने ग्रामीण सड़कों का अस्तित्व खतरे में है। जानकारी के अनुसार तमसी गेट से दश्वत बिगहा भया चकुआ, बेदउली से बभनडीह गौशाला तक बनें पक्की सड़क पर आज जगह जगह गढ़ा बना हुआ है तथा पुरे पथ पर पीच व गीट्टी कबर चुका है। देखने से यह जाहिर नहीं होगा कि इस पथ का कभी

पक्कीकरण भी हुआ था। उक्त पथ पर केवल मिट्टी दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में यदि कहा जाए तो इन सभी पथो का अस्तित्व समाप्त हो रहा है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा। इस संबंध में ग्रामीणों को मानें तो जब से पक्की सड़क का निर्माण कराया गया है तब से विभाग द्वारा कभी रिपेयरिंग कार्य नहीं कराया गया और नहीं कभी मुआयना किया जाता है। इन पथो के प्रति विभागीय अधिकारी से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हमेशा उपेक्षा करने का परिणाम है कि आज इन सभी पथो का अस्तित्व प्रायः समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। कुटुम्बा थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ निवासी व समाजिक कार्यकर्ता राजकुमार सिंह ने मिडिया के माध्यम से कुटुम्बा विधायक ललन भुईयां को ध्यानाकृष्ट कराते हुए इन सभी पथो का मरम्मत कराने का मांग किये हैं। उन्होंने बताते हुए कहे कि यदि इन सभी पथो का अविलम्ब मरम्मत नहीं कराया गया तो पथ पर वाहन क्या पैदल भी चलना मुश्किल हो जायेगा।

