अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अम्बा में सरकारी भूमि को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण स्थानीय लोगों द्वारा किया गया है। नबीनगर रोड़,देव रोड़ व एनएच 139 के दोनों तरफ जिला परिषद एवं केशरे हिंद के भूमि को वर्षों पूर्व अतिक्रमण कर बड़े बड़े मकान व दुकान बनाया गया है। लेकिन सरकार के साफ़ निर्देश को स्थानीय अधिकारियों द्वारा अवहेलना किया जा रहा है और सरकार

के भूमि को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों में असंतोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों को मानें तो एक तरफ भूमि उपलब्ध नहीं रहने का रोना रोया जाता और इसी लिए अम्बा बस स्टैंड में यात्री शेड तथा शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है तो दुसरी तरफ सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर बड़े बड़े मकान और दुकान बनाया गया है। स्थानीय नागरिकों का दबे आवाज से कभी भी सुना जा सकता है कि अतिक्रमणकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ है इसी वज़ह से सरकारी भूमि में बने मकान और दुकान को नहीं हटाया जा रहा है। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों को मानना है कि बाजार में आए दिन लग रहे जाम के लिए अतिक्रमण मुख्य रूप से जिम्मेवार है।