बिजली के तुटे तार के चपेट में आने से किसान की मौत, मचा कोहराम


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा थाना क्षेत्र के कंठी बिगहा निवासी बबन सिंह (45) पिता रघुनंदन सिंह की मौत बिजली के तुटे तार के चपेट में आने से हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को किसान बबन सिंह अपने खेत में लगे फसल को देखने गये थे। जहां पहले से तुटकर गिरे बिजली के तार के चपेट में आ गये। अचेत अवस्था में स्थानीय लोगों ने जब बबन सिंह को देखा तो आनन फानन में उन्हें कुटुम्बा अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जहां परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है वहीं गांव सहित पुरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है। बताते चलें कि इन इलाकों में बिजली के खंभे और तार वर्षों से जर्जर स्थिति में है और इस वजह से आय दिन क्षेत्र में बिजली के चपेट में आने से मौत की खबर प्रकाश में आते रहता है। लेकिन बिजली विभाग जर्जर खम्भे और तार को बदलने के वजाय लपरावाही और कर्तब्हिनता दिखा रही है जिससे स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा और असंतोष व्याप्त है।