राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

राहुल गांधी को मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर संबंधित पक्षों से चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। यह मामला राफेल विमान सौदे को लेकर पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है।