पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
भारत का छात्र फेडरेशन (SFI) व भारत का जनवादी नौजवान सभा (DYFI) 16अक्टूबर को पटना में निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। इस संबंध में दोनों संगठनों का राज्य कमिटी के अध्यक्ष एवं सचिव के अनुसार SIR रद्द करने,वोट का अधिकार बहाल करने, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने,वोट चोरी से बने सरकार को बर्खास्त करने,छुटे हुए सभी आम लोगों का मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के मांग को लेकर निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया गया है। नेताओं ने राज्य के सभी जनवाद लोकतंत्र प्रेमियों से घेराव कार्य क्रम को सफल बनाने का अपील किये हैं।
