चौथा दिन मां कूष्मांडा की पूजा

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप देवी कूष्मांडा की पूजा का विधान है। मां कूष्मांडा की 8 भुजाएं हैं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। वहीं 8वें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। पूरे विधि-विधान से मां कूष्मांडा की पूजा करने से बुद्धि का विकास और सेहत सही रहती है।