शराव केस का फरार आरोपी गिरफतार

मदनपुर ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर पुलिस नें गुप्त सूचना के आधार पर शराब कांड संख्या 273 / 26 के फरार आरोपी प्रमोद चौहान को गिरफ्तार किया है। प्रमोद चौहान मदपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया ग्राम निवासी है। इसी वर्ष जुलाई माह में मदनपुर पुलिस नें गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पड़रिया स्थित प्रमोद चौहान के घर पर शराब विक्री की सूचना पर छापेमारी में काफी मात्रा में शराब बरामदगी की थी ।मौके से प्रमोद चौहान फरार हो गया था । तब से अबतक फरार ही था कि आज मदनपुर पुलिस नें गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।