पैसा गिननें के बहानें महिला से ठग नें 19 हजार 500 रुपये ले उड़ा, थाना में शिकायत दर्ज

मदनपुर खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर थाना गेट से महज सौ गज की दूरी पर स्थित P N B की शाखा में सनसनी खेज ठगी का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र के जमुआईन ग्राम निवासी चंद्रावती देवी ( 30 yr.) पति सुबोध पाल नें दिन के 12:00 बजे के करीब अपनें खाता से 50 हजार रुपये ( 500 x 100 ) निकासी की । पाँच सौ का पुराना नोट का बंड़ल एक तरफ से रबर

पीड़ित महिला

लगा था । महिला के साथ उसका 12 वर्षिय पुत्र एक तरफ से नोट का बंडल पकड़कर नोट गिन रहा था । तभी वहीं खड़ा एक अनजान व्यक्ति नें कहा – बेटा ऐसे नोट नहीं गिना जाता है । उसनें नोट का बंड़ल अपनें हाँथ में ले लिया और रबर खोलकर एक – दो – तीन – चार – पाँच कर गिननें लगा । तभी एक नोट में कोई दाग – धब्बा दिखा । वह नोट महिला के बेटे को देकर कहा कि इसे काउन्टर पर जाकर बदल लो, यह नोट नहीं चलेगा । जब लड़का नोट बदलनें काउन्टर पर गया तबतक ठग नें बड़ी चालाकी से कुछ नोट अपनें पैंट के पौकेट में डाल लिया एवं शेष नोट उक्त महिला वो वापस कर दिया कि लिजिए, सब ठीक है । पुरे पचास हजार ही है। ठग आराम से बैंक से निकलकर चलता बना । जब महिला का लड़का नोट बदल कर आया और अपनी माँ से पैसे माँगकर गिननें लगा तो 6 1 x 500 = 30 हजार 500 रुपये ही ठहरे । शेष 39 x 500 =19 हजार 500 रुपये ठग अंकल लेकर रफ्फु चक्कर हो गये । हलाँकी घटना की सारी रिकार्डिंग बैंक में लगे CCTV कैमरे में दर्ज है। अब देखने वाली बात यह होगी कि CCTV फुटेज के आधार पर मदनपुर पुलिस उस ठग अपराधी को ढुँढ़ पानें में सफल हो पाती है कि नहीं, यह तो आनें वाला वख्त ही बतायेगा । पिड़ीत महिला चंद्रावती देवी नें इस घटना की लिखीत शिकायत मदनपुर थाने में की है । आये दिन इसतरह की ठगी की वारदात थानें से महज कुछ ही दूरी पर स्थित P N B,S B I, Indian Bank की शाखा में बराबर ही घटीत हो रही हैं । लेकिन हरबार ठगी करनें वाला बच ही निकलता है,पुलिस एवं बैंक कर्मी हाँथ मलते ही रह जाते हैं ।