सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर मुख्य बाजार के कचहरी गली से बिते रात एक दिल दहला देने वाली एवं मानवता को शर्मशार करने वाली घटना घटित हुई है । इसी गली के विकास कुमार ( 30 वर्ष ) पिता जितेन्द्र प्रसाद को मंगलवार की रात्री 9:00 बजे के करीब कुछ ही दुरी पर स्थित दिलीप कुमार वर्मा के परिजनों नें जबरदस्ती पकड़कर घर में घुँसा कर दरवाजा बंद कर लिया । घटना में मृत विकास कुमार को पिटते हुए घर के उपरी छत पर ले गये तथा परिवार वालों नें लाठी -डंडे एवं लोहे की रड़ से पिटाई चालु कर दी । मार – पिटाई के फलस्वरूप विकास ( मृत ) की चिल्लानें की आबाज सुन परिजनों नें दरवाजा खुलवानें का काफी प्रयाश किया । दरवाजा नहीं खोले जानें पर स्थानीय पुलिस को फोन कर सूचना दी गयी । पुलिस नें दरवाजा खुलवाकर मार -पिट से जख्मी विकास को ईलाज हेतु स्थानिय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले गयी, जहाँ डॉक्टरों नें मृत घोषित कर दिया । पुलिस शव को कब्जे में लेकर स्थानिय लोगों के समक्ष पंचनामा तैयार कर बुधवार को सुबह पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद भेजी । मदनपुर पुलिस नें मृतक के पिता वादि जितेन्द्र प्रसाद के लिखित आवेदन पर कांड़ सं. 383 /26 दिनांक 30 /9 /26 दर्ज करते हुए सुसंगीत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर नामित दस लोगों को गिरफ्तारी में जुट चुकी है । नामित में से पाँच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है । जिसमें (1) दिलीप कुमार वर्मा ( 57 वर्ष ),( 2 ) प्रकाश कुमार वर्मा ( 33 वर्ष ),(3) रवि कुमार वर्मा (34 वर्ष ), ( 4 ) प्रिंस कुमार वर्मा (3 2 वर्ष ),(5) निखिल कुमार वर्मा (28 वर्ष ) को गिरफ्तार कर थानें ले आयी है । शेष (1) लभली वर्मा (27 वर्ष ,(2) खुश्बू वर्मा (3 1 ), ( 4) बबली कुमारी ( 25 वर्ष ), ( 5 ) सुनीता वर्मा ( 52) पति दिलीप कुमार वर्मा को गिरफ्तार करनें हेतु संभावित ठिकानों पर छापेमारी में मदनपुर पुलिस जुट चुकी है।


