मदनपुर (औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार की रिपोर्ट
मदनपुर थानाक्षेत्र के नगर पंचायत मदनपुर के ग्राम दशवत खाप में देवी – भक्ति जागरण कार्यक्रम का तिसरी रात भक्ति गीतों पर रातभर झुमते रहे श्रोता । गायक कुमार श्रवण एवं विवेक विशाल नें अपनें – अपनें भक्ति गीतों से पुरा वायुमंडल को ही भक्तिमय बना दिया । ” निमिया के डाढ़ मैया, लागल असनवाँ, मैया झुमी – झुमी ” के गीत पर श्रोताओं नें खुब झुमा एवं तालियाँ बजायी । दशमी के संध्या में दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य भण्ड़ारा का भी आयोजन किया गया । संपूर्ण नवरात्र पूजा कार्यक्रम आयोजन में पूजा समिति के अध्यक्ष अनुज सिंह ‘ मनु ‘ सचिव अजीत सिंह ‘ पिन्टु ‘, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ‘ पैक्स अध्यक्ष मदनपुर, समिति सदस्य अंगेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, टनटुन सिंह सहीत संपूर्ण ग्राम वासियों का भरपुर सहयोग मिला ।

