औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देशानुसार आज दिन में 2:00 बजे रमेश चौक, औरंगाबाद में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव ने किया।
मुख्य मांगें:
- बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को तुरंत रोका जाए।
- गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक मतदाताओं का नाम जान-बूझकर काटने का आरोप।
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए उनकी बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की गई।
इस अवसर पर डॉ. रमेश यादव ने कहा कि “चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को केंद्र सरकार ने कठपुतली बना दिया है। बिहार के लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर आज सांकेतिक पुतला दहन किया गया है।”
कार्यक्रम में राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन के दौरान “चुनाव आयोग हाय-हाय” और “वोट चोरी बंद करो” के नारे लगे।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ई सुबोध कुमार सिंह ,जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल,जिला पार्षद संकर यादव,अनिल यादव,सरून पासवान,अजय यादव,संजय यादव,प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार,बिकाश यादव,सतेंद्र यादव,राघवेंद्र सिंह,अरुण यादव,मंजू यादव,चंचला कुशवाहा,पूनम यादव,बीरेंद्र मुखिया,दिनेश पाल, बिनोद ठाकुर,मुरारी सोनी,महफूज आलम,अरविंद यादव,देबेन्द्र यादव,मुन्ना अजीज,राहुल यादव,कुणाल यादव,लवकुश कुमार,संतोष यादव


