औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
8 सितंबर को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इन्दिरा भवन पर बिहार के कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजेश राम तथा प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरु के विरुद्ध धरना देने से नाराज़ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने औरंगाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश महासचिव मृत्युंजय सिंह सहित प्रदेश के 29 कांग्रेस

नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष द्वारा किए गए शोकोज का जवाब आज मृत्युंजय सिंह द्वारा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष को शुक्रवार को भेजे हैं। भेजे गए शोकोज का प्रतिलिपि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के सी बेनुगोपालन को भी भेजें तथा मिडिया को भी जारी किये हैं। भेजे गए जवाब में उल्लेख है कि मैं कांग्रेस का सिपाही हूं और रहुंगा। राहुल गांधी को पीएम बनाना मेरा एक मात्र लक्ष्य है। मैं अपनी बात को कांग्रेस आलाकमान को बताने गया था। एक औपचारिक बातचीत में खबर सुप्रभात से उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों में शामिल रहुंगा। यदि पार्टी मुझे निकाल भी देगा तो भी मैं कांग्रेस ही रहुंगा। उन्होंने दर्द भरे लहजे में प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि जब वे प्रदेश अध्यक्ष बने तो हम लोग गौरवान्वित महसूस कर रहा था। प्रदेश अध्यक्ष को औरंगाबाद नगर भवन में उनका नागरिक अभिनंदन भी किया गया था। लेकिन उन्होंने आज तक पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के भावना को कभी समझने का न तो कार्य किये और नहीं कभी जिला कमिटी के बैठक करा सके। यहां तक कि लोगों का फ़ोन रिसीव करना भी मुनासिब नहीं समझते हैं। हम लोग प्रदेश अध्यक्ष के ब्यवहार से असंतुष्ट और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि आज कांग्रेस और इंडिया गठबंधन भाजपा और एनडीए से मुकाबला करने का एलान किया है और आप के ही पार्टी में अंतर्कलह व्याप्त है के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई अंतर्कलह नहीं है केवल प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी से लोगों में नाराजगी है। इसके अलावे हम सभी लोग एक जुट हैं और भाजपा व एनडीए से मुकाबला करुंगा।