एनएच 139 पर सड़क दुर्घटना में युवक घायल, कुटुम्बा में इलाजरत


अम्बा (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा थाना क्षेत्र के हरद्ता के पास एनएच 139 पर दो बाइक के टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का पहचान अम्बा थाना क्षेत्र के एरका निवासी यशवंत कुमार पिता जगदीश राम के रूप में हुई है। घायल युवक को कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार युवक अभी ख़तरे से बाहर है और स्थिति सामान्य बताया जा रहा है। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि घटना के बाद जिस बाइक से टक्कर हुआ था वह बाइक के साथ फरार हो गया।