औरंगाबाद नगर परिषद का पोल खोल रहा वार्ड नंबर 19 का नारकिय स्थिति, स्कूली बच्चे भी हो रहे परेशान, स्थानीय सांसद और विधायक भी कर रहे हैं उपेक्षा


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिला मुख्यालय में विकास और नागरिक सुविधा कितना मजबूत है या फिर मिडिया में ही सभी तरह का फर्ज़ी दावा किया जा रहा है इसका गवाही औरंगाबाद नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 साफ़ गवाही दे रहा है। बताते चलें कि नगर

के वार्ड नम्बर 19 शहर के प्रमुख वार्डों में एक है। यहां नामी गिरामी डाक्टरों का क्लिनिक, कई प्रमुख एवं चर्चित बच्चों का शिक्षण संस्थान, कई प्रमुख ब्यवसायिक तथा

अधिवक्ताओं का भी आवास है। इस वज़ह यहां आए दिन स्थानीय नागरिकों तथा बाहर से भी आना- जाना लगा रहता है। प्रतिदिन सैंकड़ों बच्चे स्कूल आते हैं। लेकिन अभी इस वार्ड का मुख्य पथ अत्यंत ही जर्जर अवस्था में है और गढ़ा

होने से किचड़ में तब्दील हो गया है। पथ से वाहन तो दुर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन इस ओर नगर परिषद भी या तो अनभिज्ञ है या फिर जानबूझकर नज़र अंदाज़ कर रहा है। स्थानीय लोगों को मानें तो नगर परिषद द्वारा केवल मिडिया में विज्ञापन के सहारे विकास और

जनहित में कार्य करने का दावा करते थक नहीं रहा है। इतना ही नहीं शहर के अन्य मुहल्लों में भी स्थिति बद से बद्तर बना हुआ है। पेयजल संकट भी एक बड़ी समस्या है लेकिन इसका स्थायी रुप से निदान करने में नगर परिषद फिसिडी साबीत हो रहा है। शहर के प्रमुख मार्ग रमेश चौक से महराजगंज रोड (रामनरेश सिंह पथ)होते हुए बाईपास और दानी बीगहा बस स्टैंड जाने का रास्ता है उसका भी गंभीर स्थिति बना हुआ है। थोड़ा सा भी बारिश होने पर मुख्य सड़क पर पानी जमा हो जाता है और झील जैसा नजारा देखा जाता है। उपरोक्त हालात यह गवाही दे रहा है कि नगर परिषद कितना नकारा है और सिर्फ मिडिया में विज्ञापनों के सहारे फर्जी विकास का दावा कर रहा है। स्थानीय लोगों को मानें तो स्थानीय सदर विधायक और सांसद भी इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। लोगों का नाराजगी स्थानीय विधायक और सांसद से भी है।