खड़गे ने आत्म निर्भर भारत पर उठाया सवाल

नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीनी की बढ़ती कीमतों और घटते स्टॉक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े चीनी उत्पादक और निर्यातक भारत में चीनी का स्टॉक 9 साल के निचले स्तर पर क्यों है? 10 लाख टन चीनी ड्यूटी-फ्री आयात पर भी सवाल उठाए। चीनी करीब 40% महंगी हो गई है। देश में चीनी की कमी है तो गन्ने और अनाज को E20 के लिए क्यों इस्तेमाल हो रहा है। ये कैसा ‘आत्मनिर्भर भारत’ है?