एसएफआई ने दिया सरकार को चेतावनी


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के तहत मीलने विले राशि को 4 लाख से घटकर 2 लाख करने का सरकार के फ़ैसला का विरोध किया है। साथ ही मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए फेडरेशन के राज्य सचिव देवदत्त कुमार ने कहा कि सरकार के इस फैसला से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। राज्य सचिव ने कहा कि सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए पुनः 4 लाख रुपए स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के तहत उपलब्ध कराये अन्यथा बिहार में छात्र आंदोलन का सामना सरकार को करना पड़ेगा।