एससी-एसटी एक्ट का दुरपयोग रोकने व क्रिमीलेयर लागू करने को ले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था और UGC के नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर आरक्षण की समीक्षा करने तथा इसका आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान SC/ST एक्ट के दुरुपयोग को रोकने, सभी वर्गों में ‘क्रीमी लेयर’ का प्रावधान लागू करने की आवाज उठाई गई।