राम भरोसे औरंगाबाद में शिक्षा विभाग, कौन शिक्षक कहां पदस्थापित हैं इसकी नही


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


इन दिनों औरंगाबाद जिले में शिक्षा विभाग राम भरोसे चल है। जिले में कौन नियोजित प्राथमिक शिक्षक जिले के किस विद्यालय में पद हीस्थापित हैं इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय को नहीं है। इसका खुलासा तब हुआ जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से एक फर्जी

दयाशंकर सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, औरंगाबाद

प्रमाण पत्र पर नियोजित शिक्षिका वर्तमान में किस विद्यालय में पदस्थापित है इसका पता लगाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के एक कर्मी द्वारा 19 अगस्त को मोबाइल नंबर 6299524645 से खबर सुप्रभात के संपर्क नम्बर 7858996975 पर फोन आता है एक नियोजित शिक्षिका कहां पदस्थापित है। इस संबंध में जब 21 अगस्त को जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह से खबर सुप्रभात के प्रतिनिधि कार्यालय कक्ष में मिलकर पुछा गया कि कौन शिक्षक कहां पदस्थापित हैं उसका जानकारी कार्यालय में नहीं है क्या तो उन्होंने बताया कि सभी का जानकारी रखना संभव नहीं है। अब अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि सरकार के शिक्षा में अमूल चूल सुधार का प्रयास कितना सफ़ल होगा। जब जिले में पदस्थापित शिक्षकों का जानकारी तक जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में नहीं है।