संसद मार्ग थाना के सामने राहुल का धरना

संवाद सूत्र नई दिल्ली खबर सुप्रभात समाचार सेवा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पैलेट गन से जख्मी साहिल लोचव के साथ सांसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान राहुल ने कहा कि जब तक पुलिस FIR दर्ज नहीं करती है, तब तक वह यहीं बैठे रहेंगे। देश के युवा पर गोली चली है। दिल्ली पुलिस न्याय नहीं दे रही है। 14 अगस्त से ये लोग थाने के चक्कर लगा रहे हैं। साहिल के शरीर में पैलेट गन के छरें हैं। AIIMS की रिपोर्ट इसका सुबूत है।