जन सहयोग शिविर का आयोजन मात्र खानापूर्ति, ग्रामीणों ने दर्ज कराई शिकायत


अम्बा ( औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा


बिहार सरकार द्वारा घोषित हर पंचायत में जन सहयोग शिविर कार्यक्रम मात्र खानापूर्ति बनकर रह गया है। अधिकारी और बिचौलिए व त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा खानापूर्ति कर केवल रश्म अदायगी किया जा रहा है। ऐसा नजारा जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय परता में आयोजित सहयोग शिविर भी इसका

गवाही दे रहा है। ग्रामीणों को मानें तो आज 18अगस्त (मंगलवार ) को परता में आयोजित सहयोग शिविर का जानकारी पंचायत में लगभग 80-90 प्रतिशत ग्रामीणों को नहीं होने का बात बताया जा रहा है। इस संबंध में परता पंचायत के वार्ड नंबर 06 निवासी तौफीक अनवर ने शिविर में एक लिखित आवेदन देकर भी सहयोग शिविर का जानकारी पंचायत में अधिकांश लोगों को नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे बताया कि जानकारी जानबूझ कर नहीं दिया गया कि ग्रामीण कही योजनाओं में लूट व भ्रष्टाचार तथा मनमानी का पोल न खोल दे। तौफीक अनवर ने जो आवेदन सहयोग शिविर में दिया है उसका एक छाया प्रति भी ख़बर सुप्रभात को उपलब्ध कराया है। आवेदन में उल्लेख है कि स्थानीय अधिकारियों व बिचौलियों के सांठ-गांठ से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पैसा का उगाही हो रहा है। उन्होंने आगे लिखा है कि एक महिला और एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उससे भी तीन हजार रुपए प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु मांगा जा रहा था। महिला के संबंध में तौफीक ने अपने आवेदन में लिखा है कि वह आवास सहायक के रूप में कार्यरत थी।