केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने देश के भविष्य को लेकर एक बड़ा संदेश दिया। उन्होंने देश में नेताओं को चुनने के तरीके में बदलाव लाने के लिए भारत के दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन का आह्वान किया है। उन्होंने नागरिकों से ऐसे निस्वार्थ और निडर लोगों के नाम सुझाने को कहा है जो अच्छे चरित्र और काबिलियत वाले हों। देश को एक शांतिपूर्ण बदलाव की जरूरत है।


