औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान राजद सांसद अभय कुमार सिंह उर्फ अभय कुशवाहा द्वारा अभी तक कूल 129 योजनाओं के लिए मात्र 4.95 करोड़ अनुशंसित किये हैं। जिसमें औरंगाबाद जिले में 37 योजना और गया जी

जिले में 92योजना शामिल है। जानकारी के अनुसार कूल 129 योजनाओं में अभी तक 101 योजनाएं पूर्ण हो गया है और 28 योजनाएं अपूर्ण है। बताते चलें कि प्रत्येक सांसद को प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपए क्षेत्र के विकास के लिए आवंटित होता है। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले को गया जी जिले से कम योजनाओं की अनुशंसा करने के लिए औरंगाबाद वासियों में असंतोष व्याप्त है।