औरंगाबाद में देर रात बस दुर्घटना में 20 यात्री घायल,तीन गंभीर रुप से घायलों को जमुहार किया रेफर

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिला मुख्यालय में बुधवार की देर रात   सवारियों से भरी हंसराज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस वाराणसी से पटना जा रही थी। ओवरब्रिज पार करने के बाद डाल्टनगंज मार्ग की ओर बढ़ते ही हादसा हुआ। दुर्घटना में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं,    बस चालक समेत तीन

घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया। हादसे की वजह की पुलिस जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के शिकार हुए अधिकांश यात्री औरंगाबाद जिले के ही हैं।हलाकि संवाद लिखे जाने तक घायल यात्रियों का ब्योरा प्राप्त नहीं हो सका है।