एनएच 139 पर दो बाइक के टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल , रेड जोन में तब्दील हुआ औरंगाबाद – हरिहरगंज गंज पथ


अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोला के पास एनएच 139 पर दो बाइक के जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार को देर शाम की है। जानकारी के अनुसार घायलों में मुकूल सिंह को अम्बा थाना के डायल

112 नम्बर के पुलिस ने रेफ़रल अस्पताल कुटुम्बा में इलाज के लिए पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल औरंगाबाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।एक और घायल डायरेक्टर औरंगाबाद बेहतर इलाज के लिए चला गया है। बताते चलें कि बिहार में एन एच 139 अभी तक फोर लेन नहीं बनने के कारण यह राष्ट्रीय उच्च पथ पर आए दिन सड़क दुर्घटना हो रहा है। यदि कहा जाए तो यह पथ पुरी तरह से रेड जोन बन गया है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा।