नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड में स्थित अंबेडकर पुस्तकालय भवन परिसर में रविवार को पासवान एकता मंच की बैठक अवधेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांवों से समाज के प्रबुद्धजन ,समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षक व छात्र -युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत और समाज को एकजुट करने के विषय पर सघन विचार -विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 16 अगस्त को बैठक-सह-सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत पहले लोकनायक बाबा चौहरमल के सम्मान में केंद सरकार द्वारा डाक टिकट जारी करने के उपलक्ष्य में पूजा -अर्चना एवं नमन होगी। इसके उपरांत ही पासवान एकता मंच की प्रखंड स्तरीय की गठन एवं चुनाव की प्रक्रिया विधिवत शुरू की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए आशो पासवान ने कहा कि यह मंच सामाजिक सरोकारों से सीधे जुड़कर समाज के हर अंतिम पायदान पर खड़े दबे कुचले व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए मुस्तैदी से काम करेगा। वहीं, भोजपुरी गायक राजू आजाद पासवान ने कहा कि शिक्षा,स्वास्थ्य,समाज सुधार और जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता को संगठन की यहां प्रधान प्राथमिकता बताया। इस मौके पर राजेश पासवान,पंकज पासवान, सुभाष पासवान, राकेश पासवान,पूर्व मुखिया अरविंद पासवान एवं उत्तम पासवान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित वहां सभी लोगों ने 16 अगस्त को आयोजित होने वाले सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की उपस्थिति के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

