ब्यवहार न्यायालय ने शेड निर्माण पर विधिज्ञ संघ ने जताया प्रसन्नता

औरंगाबाद : अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महासचिव सिद्धेश्वर विधार्थी, वरीय अधिवक्ता द्वेवेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार,अरबिन्द कुमार, सतीश कुमार स्नेही ने व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में आवागमन पार्किंग पथ पर शेड निर्माण पर प्रसन्नता जताई है और इसे प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार की एक उपलब्धि बताया, अधिवक्ताओं ने कहा कि पहले कड़ी धुप,तेज बारिश और पक्षीयो के बिट से बहुत परेशानी होती थी शेड निर्माण से परेशानी दूर होगी और
आवागमन पथ सुन्दर और आकर्षक दिखेंगे।