अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का विशाल आमसभा सह धरना कार्यक्रम गर्दनीबाग पटना में सम्पन्न हुई अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि इसमें निर्णय लिया गया है कि बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा न होने पर न्यायिक कर्मचारी 07 अक्टूबर को काली पट्टी दिवस मनाएंगे इस बीच मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो 02 नवम्बर से सामुहिक रूप से कार्य से विरत रहने के कार्यक्रम पर आगे बढ़ेंगे इस सम्बन्ध में औरंगाबाद जिला व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि हमारी मांगे किसी विशेष या अनुचित नहीं है बल्कि न्यायिक कर्मचारियों का न्याय संगत सेवा शर्तें, समानता, सम्मान और वर्षों से सम्बंधित अधिकारों से संबंधित है राज्य सरकार से आग्रह है कि मांगों पर समयबद्ध सकारात्मक निर्णय लें, माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्णयो का पुन अनुपालन सुनिश्चित कराई जाए तथा न्यायसंगत अधिकार प्रदान की जाएं, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि न्यायिक कर्मचारियों का बहुप्रतीक्षित मांग निम्न हैं सातवें वेतन आयोग के अनुरूप भत्ते का पुनरीक्षण हो,पुर्वाग्रह से ग्रसित होकर परेशान न किया जाए, कार्य स्थल पर सुरक्षा हो, निशुल्क हेल्थ कार्ड हो, न्यायिक कर्मचारियों को चिकित्सा भत्ता,वाहन भत्ता, शिक्षा भत्ता मिले, विशेष कैडर व्यवस्था हो, गृह जिले या प्रमंडल में पदस्थापना हो, भेदभाव नहीं हो, अनुकम्पा पर नियुक्ति हो, स्पष्ट और निर्धारित कार्य दायित्व हो, समयबद्ध नियमित पदोन्नति हो और समान कार्य के समान वेतन हो इस अवसर पर जिला व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ औरंगाबाद के अविनाश कुमार,संतन कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, मनोरंजन कुमार, सिद्धेश्वर सिंह, शाबीर अली सहित अन्य उपस्थित थे।
