विद्युत तार के चपेट में आने से किसान को हुई मौत, मचा कोहराम

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट


नवादा जिले में नरहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अबगिला गांव में गुरुवार को खेत में कृषि कार्य करने के ही दरम्यान करेंट लगने से 40 वर्षीय किसान संजय रावत की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही नरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। पुलिस हादसों के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की पहचान अबगिला गांव निवासी सुरेश रावत के पुत्र संजय रावत के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों के अनुसार संजय रावत अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे खेत के पास मौजूद विद्युत प्रभावित तार की चपेट में आ गए। करेंट लगने से वे बुरी तरह झुलस गए।आसपास के मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का भरसक पूरा प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। साथ ही घटना के कारणों की जांच भी पुलिस प्रारम्भ कर दी है।मृतक संजय रावत अपने पीछे पत्नी के साथ 03 बेटों को छोड़ गए हैं। घटना के उपरांत परिवारों में जबर्दस्त कोहराम व चीत्कार मच गया। परिजनों का रो – रोकर बहुत बुरा हाल है। शोक संतप्त मृतक की पत्नी रह रह कर अपनी सुध खो दे रही है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते सरकार प्रदत सहायता, सुविधा और उचित मुआवजा की मांग की है।