नगर के सफाई कर्मियों का स्थायीकरण,वेतन वृद्धि एवं ठीकेदारी प्रथा की समाप्ति हेतुअनिश्चितकालीन हड़ताल

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट


नवादा जिले के अंतर्गत कार्यरत नगर परिषद, नगर पंचायत और ठेकेदारी प्रथा में कार्यरत तमाम नगर के सफाई मजदूरों ने मुख्य तीन सूत्री मांगों को लेकर 05 अगस्त 2026 से ही संबंधित अधिकारियों को विधिवत सूचित कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। अनिश्चितकालीन हड़ताली सफाई मजदूरों की प्रमुख तीन मांगों में स्थायीकरण पहला दूसरा वेतनवृद्ध और तीसरा ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर उसमें कार्यरत सभी मजदूरों को नगर परिषद के अंतर्गत ही समायोजित करें। इन्हीं 03 ही न्यायोचित मुख्य मांगो के लिए सफाई मजदूर वर्षों से नगर में हड़ताल पर संघर्षरत हैं।
बताते चलें कि नवादा नगर के तमाम सफाई मजदूरों का घोर सामाजिक,आर्थिक और सांस्कृतिक शोषण व दोहन का अंतहीन सिलसिला धड़ल्ले से बेरोकटोक भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी एवं उनके चमचे व बेलचे के द्वारा ही आज भी अनवरत जारी है। नगर सफाई मजदूरों ने उपरोक्त मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों व सरकारी दफ्तरों का अनेकों बार चक्कर लगाते – लगाते दर्जनों जूता व चप्पल का एड़ी घिस गया है। इसके बावजूद भी नगर परिषद के भ्रष्ट कमीशनखोर नौकरशाह और उसके लठैत लगुए-भगुए के कानों पर तनी सा भी जू तक नहीं रेंगा है। ये कितना बड़ा बेशर्म ,कठोर,कपटी व क्रूर हैं कि रोज कुआं खोद कर पानी पीने वाले ही मेहनतकश नगर के दैनिक सफाई मजदूरों के साथ बेहद यह घोर अन्याय, अमानवीय , असहनीय एवं अशोभनीय कुकृत्य धड़ल्ले से किए जा रहे हैं।जन विरोधी कुकृत्य और पेट पे लात मार कर पेटपीठ को एक कर देने वाले जालिमों व जल्लादों के खिलाफ अपने हक और अधिकार के लिए यह एक संवैधानिक न्यायोचित घोषित सर्वमान्य संकल्पित संघर्ष है। हम मेहनतकश मजदूरों को वादाओं और आश्वासनों का घुट पिलाकर आखिर अब तक ठगते रहेंगे ? इसी के विरुद्ध यह भड़के गुस्सा व जन आक्रोश के ही चलते नवादा नगर के सफाई मजदूरों का यह जारी अपने न्यायोचित अनिश्चितकालीन संगठित हड़ताल समझौतहीन जारी है।
विदित हो कि हड़ताली सभी नगर के सरकारी,गैरसरकारी व ठेका प्रथा पर कार्यरत सभी सफाई मजदूरों का संकल्पित यह अनिश्चितकालीन हड़ताल समझौतहीन तब तक जारी रहेगा, जबतक कि नगर के सभी सफाई मजदूरों की सारी न्यायोचित मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि नगर के सफ़ाई मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से नगर में गंदगी का अंबार लगके पहाड़ खड़ा हो गया है।प्रशासनिक निष्क्रियता व लापरवाही के चलते ही यहां जानलेवा रोगों का भी आज भयंकर खतरा उत्पन्न हो गया है। सफाई मजदूरों ने भी अब कमर कसके खुलेआम डंका की चोट पर एलानिया घोषणा कर दिया है कि तीन सूत्री मांग हड़ताली मजदूरों का जबतक सम्मानपूर्ण वार्ता के जरिए ही स्थायी समाधान नहीं होगा,तब तक यह घोषित संगठित अनिश्चितकालीन जारी इस हड़ताल पर लगाम लगाने लगाने की बातें तो दूर, तमाम मजदूर डटे रहने के लिए कृत संकल्पित और आंदोलित हैं।
नवादा नगर के सभी कर्मचारी सफाई संघ ,नगर परिषद नवादा के संयुक्त नेतृत्वकारी कन्हैया डोम, सिकंदर डोम,मुकेश डोम, आकाश डोम एवं अरविंद रविदास ने उपरोक्त मांगों को लेकर सभी संबंधित अधिकृत अधिकारियों को लिखित आवेदन पत्र समर्पित कर दिया गया है।
सभी सफाई कर्मचारी संघ ने भी अपने दृढ़ संकल्पों के साथ न्यायोचित मांगों की पूर्ति के बगैर अब यह घोषित संघर्ष धाराप्रवाह अनवरत जारी रहेगा।